
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। दस दिन के भीतर हुए पार्टी के कार्यों की समीक्षा और अगले दस दिन की कार्ययोजना के निर्माण को बहुजन समाज पार्टी की बैठक आज सुबह दस बजे बुलाई गई है।बैठक मोती नगर में विकास भवन के पास धर्मराज कोरी के आवास पर बुलाई गई है।बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने सभी पदाधिकारियों को सुबह समय से बैठक में उपस्थित होने और कार्यों की रिपोर्ट साथ लेकर आने के निर्देश दिए हैं।