news-details

भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, 322 स्थानों पर अदा हुई नमाज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS ईद-उल-अजहा का पर्व गुरुवार को पूरी अकीदत, अमन और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। शहर के सिविल लाइन स्थित ईदगाह समेत जिले की मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। “अल्लाहु अकबर” की सदाओं से पूरा वातावरण रूहानी माहौल में डूबा नजर आया।जिलेभर में 322 स्थानों पर नमाज अदा की गई, जिनमें 111 ईदगाह और 211 मस्जिदें शामिल रहीं। नमाज के दौरान लोगों ने मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।त्योहार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। ईदगाहों और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। ड्रोन कैमरों से भी लगातार निगरानी की गई। डीएम शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी सिटी चंद्रपाणि त्रिपाठी समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय उर्फ तेजनारायण पांडेय ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी ने कहा कि बकरीद कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।