news-details

भाई की मौत के बाद युवती ने दी जान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  काकोरी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।मंडोली गांव निवासी रागिनी ने कमरे में खड़ी मोटरसाइकिल पर चढ़कर दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से फंदा लगा लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले 21 जून को रागिनी के भाई हिमालय की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि रागिनी की मौत से दूसरा बड़ा झटका लग गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।