news-details

भूगर्भ जल संकट पर जताई चिंता

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अमेठी जल बिरादरी की ओर से शिव प्रताप इंटर कॉलेज में ‘प्यासी धरती’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने घटते भूगर्भ जल स्तर, सूखते जल स्रोतों और पर्यावरण असंतुलन पर चिंता जताते हुए वर्षा जल संचयन व जल संरक्षण पर जोर दिया। मुख्य वक्ता डॉ. अर्जुन पांडेय ने कहा कि पृथ्वी की प्यास बुझाना मानव की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नदियों, तालाबों और जल स्रोतों को संरक्षित रखने तथा वर्षा जल संचय को बढ़ावा देने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य दिग्विजय सिंह ने की। मुख्य अतिथि मोहम्मद शब्बीर अहमद सूरी समेत कई वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को जागरूक करने की जरूरत बताई।