news-details

बच्चों संग रोटरी क्लब ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब वाराणसी कबीर की ओर से कंपोजिट विद्यालय लोलार्क कुंड, भदैनी में देशभक्ति और सेवा भावना से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अजय दुबे ने ध्वजारोहण कर की। राष्ट्रगान के बाद विद्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा।इस अवसर पर करीब 125 बच्चों को फल, मिठाई, नमकीन, स्नैक्स, फ्रूटी और तिरंगा बैंड सहित विभिन्न सामग्री वितरित की गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रोटेरियन्स ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रोटेरियन आदित्य राना की जादू की प्रस्तुति रही। रोमांचक जादू के करतब देखकर बच्चे उत्साहित नजर आए और पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।अध्यक्ष अजय दुबे ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक है, जब समाज की भावी पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और बेहतर अवसर मिलें। क्लब अपनी थीम “Create Lasting Impact” के अनुरूप सेवा कार्यों को आगे बढ़ाता रहेगा।सेक्रेटरी प्रत्युष मिश्रा और ट्रेजर पवन केसरी ने भी सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में सुनील राय, आकाश बरनवाल, अरविंद कुमार, अशोक राय, इंदु दुबे और सौरभ मिश्रा सहित क्लब सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या उषा तिवारी एवं शिक्षकगण का सहयोग रहा।