
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर।बुधवार को श्रावण मास के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु वाटिका/शिशु मंदिर/विद्या मंदिर, विवेकानंद नगर से भव्य कावड़ शोभायात्रा निकाली गई। भैया-बहिनों ने भगवा वेश में 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ यात्रा करते हुए शास्त्री नगर स्थित शिव मंदिर_ में गंगाजल से जलाभिषेक किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष डॉ. रामजी गुप्ता, समिति सदस्य विजय बहादुर, डॉ. देवी रमन, कोषाध्यक्षआद्या प्रसाद शुक्ला एवं मातृ भारती की बहनों ने किया। प्रधानाचार्य श्री ब्रह्म नारायण शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में संस्कार और धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालिका पूनम सिंह और आदिता का विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था शास्त्री नगर पुलिस चौकी के प्रभारी द्वारा संभाली गई।