news-details

बच्चों की नियमित उपस्थिति आवश्यक: गोपाल मिश्रा

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया  देसही देवरिया शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टीला टाली देसही देवरिया के प्रांगण में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी देसही देवरिया गोपाल मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु समावेशी शिक्षा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर चर्चा- परिचर्चा किया गया। अपने उद्बोधन में खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आज शिक्षा का महत्व इतना विशेष हो गया है कि बच्चों को शिक्षा के महत्व को सही ढंग से देने की आवश्यकता है तभी आज के बच्चे कल बेहतर बन सकते हैं शिक्षा के दौर में बच्चों को शिक्षा में बच्चों की उपस्थिति मील का पत्थर साबित होता है।बच्चों की अनुपस्थिति लर्निंग गैप पैदा कर देता है।जिससे बच्चा पढ़ने से दूर हो जाता है । आज का बच्चा कल का भविष्य है इसलिए उनके उज्जवल भविष्य के लिए हम सभी कृत संकल्प हैं। अभिभावकों ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर वार्डन प्रीति, नर्मदा, कामिनी, कविता, ज्योति वर्मा और अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।