
पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। बच्चों के शारीरिक विकास, बोलने की क्षमता और व्यवहार से जुड़ी समस्याओं के उपचार की जानकारी जुटाने के लिए पारदर्शी विकास न्यूज़ की टीम ने कानपुर के यशोदा नगर स्थित K.C.R.D Physiotherapy and Child Development Centre का दौरा किया। टीम ने सेंटर के निदेशक डॉ. राजेश सिंह से बातचीत कर उपचार की प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं और बच्चों की देखभाल से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। इस दौरान टीम ने सेंटर में मौजूद अभिभावकों से भी बातचीत कर उनके अनुभव और उपचार को लेकर उनकी समझ जानने का प्रयास किया।डॉ. राजेश सिंह ने सेरेब्रल पाल्सी, डाउन सिंड्रोम, ऑटिज्म और बच्चों के विकास में देरी जैसी स्थितियों में दी जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी। सेंटर में फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बिहेवियर थेरेपी तथा ऑर्थोसिस और प्रोस्थेसिस से संबंधित सेवाएं उपलब्ध हैं।टीम ने अभिभावकों से बातचीत के दौरान यह जानने का प्रयास किया कि वे बच्चों के उपचार के लिए किस प्रकार विशेषज्ञों की सलाह लेते हैं और नियमित थेरेपी की क्या भूमिका रहती है।

निदेशक डॉ. राजेश सिंह
अभिभावकों के अनुभवों के माध्यम से बच्चों की देखभाल, उपचार के दौरान आने वाली चुनौतियों और परिवार की भागीदारी को समझने का प्रयास किया गया।विशेषज्ञों के अनुसार, प्रत्येक बच्चे की जरूरत अलग होती है। इसलिए उचित आकलन के बाद उपचार की योजना बनाना और नियमित फॉलोअप करना महत्वपूर्ण है। समय पर विशेषज्ञ से सलाह मिलने से बच्चों की दैनिक गतिविधियों और कार्यक्षमता में सुधार लाने में मदद मिल सकती है।पारदर्शी विकास न्यूज़ की टीम ने डॉक्टर और अभिभावकों से बातचीत कर उपचार संबंधी जानकारी को लोगों तक पहुंचाने की पहल की, ताकि जरूरतमंद परिवार जागरूक होकर उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।