news-details

बाढ़ प्रभावित गांव में मेडिकल कैंप, 573 मरीजों की जांच

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव नरकहवा में गुरुवार को मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक एवं भाजपा नेता मनोज पाण्डेय की पहल पर निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें चिकित्सकों की टीम ने 573 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित कीं।
बाढ़ का पानी उतरने के बाद गांव में जनजीवन सामान्य हो रहा है, लेकिन ग्रामीणों को बुखार, संक्रमण, त्वचा संबंधी समस्याओं और पैरों में सड़न जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए डॉ. सुमित श्रीवास्तव और डॉ. ओमप्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने गांव के अलग-अलग मोहल्लों में पहुंचकर मरीजों की जांच की।चिकित्सकों ने मरीजों को बीमारी के अनुसार दवाएं दीं। साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, दूषित पानी से बचने और बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।मनोज पाण्डेय ने कहा कि बाढ़ के बाद ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। ऐसे में जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों की हरसंभव मदद करने की बात कही।कैंप में लालबहादुर यादव, अमरनाथ पासवान, करन यादव, मन्नू अली, दिवाकर, रामाधार कुशवाहा और मुकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।