news-details

बाथरूम में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बाँदा 
बबेरू कस्बे के बांदा रोड निवासी 40 वर्षीय विनय कुमार ने रविवार सुबह घर के बाथरूम में कपड़े के नाड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटके मिले।परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के परिजनों के अनुसार, विनय लंबे समय से बेरोजगार थे और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।