
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के जल्लापुर गांव में मंगलवार सुबह बंदरों के दौड़ाने से एक युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार जल्लापुर निवासी 50 वर्षीय राजकुमार मंगलवार सुबह करीब 4 बजे अपने घर की छत पर सो रहे थे। नींद खुलने पर उन्होंने छत पर बड़ी संख्या में बंदरों को देखा। बताया जा रहा है कि बंदरों ने उनकी ओर दौड़ना शुरू कर दिया। उनसे बचने के प्रयास में राजकुमार घबराकर भागे और संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिर गए।हादसे में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।घायल के भतीजे ने बताया कि राजकुमार सुबह लघुशंका के लिए उठे थे, तभी छत पर मौजूद बंदरों ने उन्हें खदेड़ दिया। राजकुमार मेहनत-मजदूरी और खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। फिलहाल लोहिया अस्पताल में उनका उपचार जारी है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।