news-details

बांदा: शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बांदा जिले में एक महिला से शादी का झांसा देकर यौन शोषण और नकदी-जेवर हड़पने के गंभीर आरोप में कांस्टेबल पवन कनौजिया को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई हमीरपुर पुलिस अधीक्षक की ओर से की गई है।कालिंजर थाना क्षेत्र की पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में जब आरोपी सिपाही वहां तैनात था, तब दोनों के बीच संपर्क हुआ। महिला का कहना है कि सिपाही ने उसे बंधक बनाकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया और इस दौरान उससे पैसे और जेवर भी ले लिए।महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पहले कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए गए और जांच पूरी होने के बाद दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई।एफआईआर दर्ज होने के बाद हमीरपुर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी और उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सिपाही को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है।