
पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को बिठूर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। इसमें संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि कानपुर मंडल के मुख्य इंचार्ज जितेंद्र संखवार ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक में मंडल प्रभारी रामशंकर कुरील, सुनील भारती, जिला सचिव नरेश कुरील, विधानसभा प्रभारी रामनारायण निषाद, रामचंद्र भारतीय, नत्थूलाल दिवाकर, विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम और महासचिव सर्वेश कुरील सहित विभिन्न सेक्टर अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।