
PARDARSHI VIKASH NEWS बांदा में पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 60.19 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। इन नशीले पदार्थों में गांजा, स्मैक, नशीला पाउडर और गोलियां शामिल थीं, जिन्हें नियमानुसार भस्मक भट्ठी में जलाकर खत्म किया गया।यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थों का वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से निस्तारण करना है।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर की उपस्थिति में यह पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। नष्ट किए गए मादक पदार्थ जिले के 36 एनडीपीएस मामलों से संबंधित थे, जो विभिन्न थानों में दर्ज थे।इनमें 53.9 किलोग्राम सूखा गांजा, 40 ग्राम स्मैक और 6.25 किलोग्राम नशीला पाउडर व गोलियां शामिल थीं। यह सामग्री कोतवाली देहात, तिंदवारी, चिल्ला, बबेरू, बिसंडा और कमासिन थानों में दर्ज मामलों से जुड़ी हुई थी।