news-details

बांदा महिला अस्पताल में अव्यवस्था, मरीज परेशान

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। महिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता एवं जेडीयू नेत्री शालिनी सिंह पटेल ने अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद आरोप लगाया कि गर्भवती महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड कक्ष में तैनात डॉक्टर द्वारा मरीजों को निर्धारित समय के बाद जांच से इनकार कर दिया जाता है, जिससे दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ती है। आरोप है कि मरीजों को निजी सेंटरों पर जांच कराने के लिए दबाव बनाया जाता है, जहां कमीशनखोरी की शिकायतें भी सामने आती हैं। पैथोलॉजी जांच और दवाओं के मामले में भी बाहर से जांच और दवा लिखे जाने की बात कही गई है।सामाजिक कार्यकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कई डॉक्टर समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचते और मरीजों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। अल्ट्रासाउंड कक्ष में मोबाइल उपयोग और लापरवाही के आरोप भी लगाए गए हैं।सीएमएस और सीएमओ से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। मामले को लेकर जेडीयू नेता ने उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।