news-details

बांदा में देर रात भीषण आंधी-तूफान का तांडव

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जनपद में गुरुवार की देर रात आए भीषण आंधी-तूफान और वज्रपात ने भारी तबाही मचाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के श्जीरो कैजुअल्टीश् के संकल्प के तहत जिला प्रशासन पहले से ही हाई अलर्ट पर था। जिसके चलते आपदा आते ही राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया। इस प्राकृतिक आपदा में जहां एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं चार लोग घायल हुए हैं। वहीं पूरे जिले की बुनियादी व्यवस्था खासकर विद्युत आपूर्ति रात में पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। मुसीबत की इस घड़ी में योगी सरकार का प्रशासनिक अमला जन-जन की सुरक्षा और राहत के लिए पूरी प्रतिबद्धता से मैदान में डटा हुआ है। देर रात आए चक्रवाती तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि जनपद में जगह-जगह जहां विशालकाय पेड़, होर्डिंग्स और बिजली के खंभे ताश के पत्तों की तरह ढह गए तो वहीं पैलानी क्षेत्र में 4 व समगरा क्षेत्र में एक ट्रांसमिशन के टावर गिर गए। इसके साथ ही बबेरू क्षेत्र में एक झोपड़ी पर भारी-भरकम पेड़ गिरने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अलग-अलग इलाकों में पेड़ और मलबे की चपेट में आने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।