
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनहित को देखते हुए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने 9 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।जारी सूची के अनुसार संजय द्विवेदी को जनशिकायत प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया सेल से हटाकर थाना बबेरू का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं बबेरू के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत को महिला सहायता प्रकोष्ठ भेजा गया है। मिथलेश कुमार सिंह को जनशिकायत प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया सेल की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। उपनिरीक्षक रोशनलाल सरोज, सौरभ सिंह, गौरव मिश्रा, पंकज चौरसिया, गिरीश कुमार त्रिपाठी और अर्पित पांडेय को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।एसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव से थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाया जाएगा।