news-details

बांदा में लगेगा महा रोजगार मेला

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा।बुंदेलखंड के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निर्देश पर 20 जून 2026 को राजकीय आईटीआई परिसर, बांदा में वृहद मंडलीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में देश और प्रदेश की करीब 80 प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। मेले से चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा जनपदों के 5 हजार से अधिक युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षार्थी, आईटीआई एवं अन्य योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। आयोजकों ने युवाओं से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ समय से पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।