news-details

बूथ की मजबूती से संगठन होगा और प्रभावी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला पदाधिकारियों की मासिक संगठनात्मक बैठक रविवार को कसया स्थित एक होटल में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।बैठक में नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और कार्यकर्ता उसकी रीढ़ हैं। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन को और प्रभावी बनाया जा सकता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को आपसी समन्वय के साथ सफल बनाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही जनता की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने मंडल स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद मिश्र, लल्लन मिश्र तथा पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भी विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री रामगोपाल गुप्ता ने किया। इस दौरान राधेश्याम गोंड, हरिशंकर राय, विवेकानंद शुक्ल सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और मंडल प्रभारी मौजूद रहे।