news-details

बंद घर से लाखों की चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  मड़ियांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बंद घर को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। घटना हरिओम नगर इलाके की है, जहां शुक्रवार दोपहर घर के लोग अस्पताल गए हुए थे।परिजनों के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे घर बंद करके सभी लोग बाहर गए थे। शाम करीब 4 बजे वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पीड़िता मुन्नी साहू ने बताया कि चोर घर से करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर और 5,500 रुपये नकद ले गए हैं। उन्होंने मड़ियांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है।परिजनों ने बताया कि घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में दोनों घर की ओर जाते और कुछ समय बाद वापस लौटते नजर आए हैं। मौके से एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी मिली है, जिसे लेकर परिजनों ने शक जताया है।मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।