
पारदर्शी विकाश न्यूज़ प्रयागराज। उतरांव थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां छोटे बेटे ने अपने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को घर के पीछे खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय दयाराम यादव किसान थे और अपनी पत्नी व छोटे बेटे विजय के साथ रहते थे। सोमवार रात खाना खाने के बाद दयाराम चारपाई पर सो रहे थे, तभी आरोपी बेटे विजय ने बांस के लट्ठे से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने रात में ही शव को खेत में गाड़ दिया।घटना का खुलासा तब हुआ जब दो दिन बाद बुधवार को कुत्तों ने मिट्टी हटा दी और बदबू आने लगी। आरोपी फिर से फावड़ा लेकर गड्ढा भरने की कोशिश कर रहा था, तभी पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि पिता उसे ठीक से खाना नहीं देते थे और अक्सर प्रताड़ित करते थे, जिससे वह परेशान था। इसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।