news-details

बेटे ने ही पिता की गोली मारकर हत्या, CCTV से खुला राज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के कर्नलगंज क्षेत्र स्थित लल्ला चुंगी चौराहे पर शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग को गोली मार दी गई। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि बुजुर्ग की मौत सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि गोली लगने से हुई थी।पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो युवक बाइक से आते दिखे, जिनमें से पीछे बैठे युवक ने बुजुर्ग पर गोली चलाई और दोनों मौके से फरार हो गए। बाद में परिजनों ने फुटेज देखकर आरोपी की पहचान मृतक के छोटे बेटे अखिलेश उर्फ शिवा के रूप में की।पुलिस जांच में सामने आया कि पिता और बेटे के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और भरण-पोषण के मुकदमे को लेकर भी तनाव था। पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।