news-details

ब्रह्माकुमारीज में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lalitpur

ब्रह्माकुमारीज वरदानी भवन में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों और योग प्रशिक्षकों ने संतुलित आहार, नियमित योग और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। विभाग अध्यक्ष रवि पचौरी ने बताया कि बदलती दिनचर्या और तनाव के कारण बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिन्हें सही जीवनशैली से रोका जा सकता है। शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य परीक्षण शामिल रहे। जरूरतमंदों को दवाइयां भी दी गईं। राजयोगिनी बीके चित्ररेखा दीदी ने राजयोग ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति और सकारात्मक सोच विकसित करने की सलाह दी। कार्यक्रम में डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल की सराहना की।