news-details

ब्रह्मांड घाट से शुरू हुआ ब्रज स्वच्छता अभियान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के महावन स्थित प्रसिद्ध ब्रह्मांड घाट से सोमवार को ‘हम सबने यह ठाना है—ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ अभियान की शुरुआत हुई। ब्रज क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और पवित्र बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वयं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।अभियान में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, हार्टफुलनेस संस्था, नगर पंचायत प्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर घाट परिसर, यमुना तट और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। जिलाधिकारी ने स्वयं प्लास्टिक कचरा एकत्रित करते हुए घाटों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि ब्रज हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है, जिसकी स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की कि घाटों पर पॉलिथीन, प्लास्टिक बोतल और अन्य कचरा न डालें। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें जनसहभागिता जरूरी है।