news-details

बारिश से मौसम सुहाना, तापमान में गिरावट

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  रविवार रात से मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही। आसमान में बादल छाए रहने के कारण पूरे जिले में मौसम सुहाना बना हुआ है और कई स्थानों पर बूंदाबांदी का दौर जारी है।रविवार रात करीब 8 बजे अचानक मौसम बदला। तेज हवाएं चलने लगीं, आसमान में घने बादल छा गए और बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हो गई। रातभर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की और मध्यम बारिश होती रही। सोमवार सुबह भी कई इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई।बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग पहले ही 2 जून तक बारिश, तेज हवाओं और मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी कर चुका था।मौसम परिवर्तन का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। शहर में बारिश शुरू होते ही कई इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या सामने आई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली लाइनों में फाल्ट आने के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभागीय टीमें फाल्ट ठीक करने में जुटी रहीं।अमृतपुर तहसील क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन मौसम बदला हुआ है। यहां सोमवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे तापमान में और कमी दर्ज की गई। स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और मौसम अपेक्षाकृत ठंडा हो गया है।मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। इससे गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन बिजली और यातायात व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।