news-details

बारिश से मिली राहत, देशभर में थमी हीटवेव

You can share this post!

 

देश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को बारिश, आंधी और बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल देशभर में हीटवेव की स्थिति समाप्त हो गई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में मौसम बदला है। राजस्थान के जैसलमेर में रेतीला तूफान और धूल भरी आंधी चली, जबकि उत्तर प्रदेश के बलिया, मुरादाबाद और लखनऊ में बारिश दर्ज की गई। उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई और चंपावत में उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया।मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून तक केरल पहुंच सकता है। अगले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवाओं, बारिश और गरज-चमक की संभावना है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भी भारी बारिश का अनुमान है। हालांकि विभाग ने इस वर्ष मानसून सामान्य से कमजोर रहने और जून से सितंबर के बीच औसत से कम वर्षा होने की संभावना जताई है।