news-details

बारिश से जनजीवन पर असर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पिछले तीन दिनों से मानसून की बारिश से जनजीवन प्रभावित हैं। वर्षा सुबह और शाम के समय अधिक हो रही है। बारिश होने से खेती को लाभ हुआ है।धान की रोपाई तेज हो गई है।जून महीने में मानसून लेट गया और सामान्य से लगभग 40फीसदी बारिश हुई।99.5मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है। जुलाई के पहले सप्ताह से ही मौसम ठंडा है। एक जुलाई से दस जुलाई के बीच चार दिन तेज बारिश हुई है। पिछले दो दिनों से सुबह के समय तेज बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हैं। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम हो गई है।शुक्रवार की शाम तेज बारिश से लगभग आधे घंटे तक सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा।