news-details

बारिश से बाजार में जलभराव, दुकानदार परेशान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के राजेपुर कस्बा बाजार में सोमवार रात हुई तेज बारिश और आंधी के बाद जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई। मुख्य नाली बंद होने के कारण एक दर्जन से अधिक दुकानों के सामने पानी भर गया, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार सुनील, अजय, रवि, महिपाल, सेवकराम और रामदास ने बताया कि बाजार की मुख्य नाली करीब एक साल से बंद पड़ी है। इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक न तो नाली की सफाई कराई गई और न ही मरम्मत का कोई कार्य हुआ। बारिश का पानी दुकानों के सामने जमा होने से ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है और व्यापार पर भी इसका असर पड़ रहा है। दुकानदार अपने स्तर पर पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बंद नाली के कारण समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द नाली की सफाई कराकर जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है।