news-details

बारिश में धंस रही कानपुर की सड़कें

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। लगातार बारिश के बीच शहर में सड़क धंसने और पुराने डॉट नालों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अलग-अलग इलाकों में सड़कें धंसने से यातायात प्रभावित हो रहा है और कई स्थानों पर बड़े गड्ढे हादसे का खतरा बढ़ा रहे हैं। अब बजरिया ढाल के पास सड़क धंसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।पीरोड पर हर सहाय कॉलेज के सामने डॉट नाला धंसने से सड़क के बीच करीब 12 फीट गहरा गड्ढा हो गया। यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जरीब चौकी से बकरमंडी के बीच कई स्थानों पर सड़क धंसने से आवागमन और कारोबार प्रभावित हो रहा है।अशोक नगर की 80 फीट रोड पर पहले डॉट नाला धंसने के बाद मरम्मत शुरू हुई थी। काम पूरा भी नहीं हुआ था कि त्रिमूर्ति मंदिर के पास जल निगम की पाइपलाइन फट गई। इससे सड़क पर पानी फैल गया और आसपास की जमीन कमजोर होने का खतरा बढ़ गया है।सेंट फ्रांसिस स्कूल के बाहर भी नाले की मरम्मत के बाद सड़क निर्माण का काम अधूरा पड़ा है। वहीं बजरिया ढाल के पास बारिश के बाद सड़क का हिस्सा धंस गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने डॉट नालों और भूमिगत पाइपलाइनों की स्थिति खराब होने से बारिश में सड़कें बार-बार धंस रही हैं। लोगों ने संबंधित विभागों से संवेदनशील स्थानों की जांच कराने, अधूरे मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने और हादसों की रोकथाम के लिए सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।