
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच स्थानीय समस्याओं का जायजा लेने के लिए पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने दूसरे दिन भी गोवर्धनपुरवा वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया। शुक्रवार को उन्होंने एच-1 गोवर्धनपुरवा से लेकर एच ब्लॉक तक जलभराव, टूटी सड़कों, नालियों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।भ्रमण के दौरान पार्षद ने जलभराव और गंदगी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल मौके पर बुलाकर आवश्यक कार्य शुरू करवाए। उन्होंने नालियों की सफाई, पानी निकासी और अन्य नागरिक समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।इस दौरान पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलनिकासी, सफाई या सड़क संबंधी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र की हर समस्या का समाधान कराने के लिए वह लगातार पैदल भ्रमण कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।