news-details

बारिश में डूबा गोविंद नगर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। बुधवार सुबह हुई तेज बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। कुछ घंटों की बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोविंद नगर क्षेत्र में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां सड़कें पानी में डूब गईं और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।पॉपुलर धर्मकांटा से सीपीआई और चावला मार्केट से नंदलाल चौराहे तक जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित रहा। पानी अधिक होने से कई दोपहिया वाहन बंद हो गए और लोगों को बाइक व स्कूटी धक्का लगाकर निकालनी पड़ी। वहीं कई घरों और दुकानों में बरसाती पानी के साथ सीवर का गंदा पानी भी घुस गया, जिससे लोगों को परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून से पहले नाला सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन तेज बारिश होते ही स्थिति फिर बिगड़ जाती है। व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों का तकनीकी सर्वे कर स्थायी समाधान की मांग की है।