news-details

बिना नंबर प्लेट वाहनों पर अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा आज जनपद बांदा में उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र झांसी के.डी.सिंह गौर ने प्रवर्तन टीम के साथ अपने नेतृत्व में बिना नम्बर प्लेट/ मानक नंबर प्लेट विहीन, और विकृत नम्बर प्लेट लगा कर संचालित हो रहे डम्फर/माल वाहनों के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही संपादित कराई। इस अभियान में आज कुल  22  डम्फर/माल वाहनों का चालान किया गया और  14  वाहन निरुद्ध किए गए। अभियान के दौरान माल वाहन चालकों की काउंसिलिंग भी की गई, कि वे मानक नंबर प्लेट लगा कर ही संचालन करें, और दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें। चेकिंग में यह भी पाया गया एचएसआरपी नम्बर प्लेट्स की गुणवत्ता बेहद खराब है। अधिकांश प्लेट्स में नम्बर के ऊपर का ब्लैक कलर या तो जल्दी छूट जाता है, ये फेडेड हो जाता है, जिससे नम्बर सफेद दिखने लगता है और बहुत पास से भी देखने पर अस्पष्ट प्रतीत होता है। के डी सिंह गौर उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र झांसी के नेतृत्व में संपादित इस व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही में जनपद बांदा के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्यामलाल, यात्री कर अधिकारी वीरेंद्र राजभर मौजूद रहे।