news-details

बाल विवाह और दहेज के खिलाफ छात्रों ने ली शपथ

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, कुशीनगर के तत्वावधान में कम्पोजिट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़रिया, दुदही में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रीक्ट मिशन कोआर्डिनेटर नलिन सिंह ने की।नलिन सिंह ने छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही 1098, 181, 1090, 112, 108 और 102 हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया।जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीती सिंह ने बाल विवाह और दहेज प्रथा के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में योजनाओं और हेल्पलाइन से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।समापन पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को बाल विवाह न करने तथा इसके खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शैमुद्दीन अंसारी, सुनील कुमार मौर्य, अवनीश कुमार, बबलू कुमार, संपोष कुमार कुशवाहा, मीना पाण्डेय सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।