news-details

बाल विवाह के खिलाफ चला सशक्त जागरूकता अभियान

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Banda

 अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन ब्रांच नंबर 1, कैलाशपुरी पहाड़ के नीचे, अंबेडकर बस्ती (कोचिंग परिसर) में आयोजित हुआ। इस अभियान में जिला प्रोबेशन कार्यालय एवं महिला कल्याण विभाग का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। सभी को यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप है, जिसे मिलकर समाप्त करना आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कामिनी जी (जिला प्रोबेशन कार्यालय / महिला कल्याण विभाग) उपस्थित रहीं, जिन्होंने बाल विवाह रोकथाम एवं सरकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक अंकित अंबेडकर जी के नेतृत्व में किया गया। इस अभियान को सफल बनाने में ट्रस्ट के सहयोगी साथियों पवन अंबेडकर, कुणाल श्रीवास, दीपक सेन, प्रिंस राजपूत, हर्षित सोनी, धर्मेंद्र यादव, रिंकू मोगरे, पूजा अंबेडकर, सृष्टि गुप्ता, अंजना एवं सेजल का विशेष योगदान रहा। साथ ही कार्यक्रम में ट्रस्ट के वरिष्ठ मार्गदर्शकों तिजोला प्रसाद जी, भगवान दास जी, शिवचरण समुंद्रे, हरिलाल नागरएवं राजेश का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें श्रीमती अर्चना, रूपा जी, मीना, पूनम, रेखा, काजल, मुस्कान एवं रज्जो जी सहित कई सम्मानित महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इसमें में एक हेड लाइन दे दो जिसमें युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट और महिला कल्याण विभाग की भागीदारी से बाल विवाह का जागरूकता अभियान अच्छे तरीके पर बाल विभाग का जगत अभियान चला गया।