
Pardarshi Vikas News Kushinagar
कुशीनगर जनपद में बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम एवं बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 01 अप्रैल 2026 को शासन के निर्देशानुसार थाना एएचटी (Anti Human Trafficking) पुलिस द्वारा व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक (नोडल AHT) डॉ. अजय कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री विद्याधर कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने रामकोला थाना क्षेत्र के काशीराम बस्ती में लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान एएचटी टीम के कांस्टेबल सुशील कुमार एवं थाना रामकोला के उप निरीक्षक शुभम वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इन्हें सामाजिक अपराध बताते हुए इनके खिलाफ सजग रहने की अपील की।
अभियान के दौरान आमजन को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1098, 1076, 112 और 1930 की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के सामाजिक अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जन जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे समाज को इन कुरीतियों से मुक्त किया जा सके।