news-details

बैंक में नकली नोट जमा करने आया युवक गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। चिनहट में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में नकली नोट जमा करने पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सौरभ शुक्ला 33 हजार रुपये जमा करने आया था, जांच में 500 रुपये के 14 नकली नोट मिले।बैंक प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.35 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए, जिसके बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।पुलिस मामले की जांच कर रही है और नकली नोटों के स्रोत के साथ आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।