
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर इलाके में मंगलवार को एक 19 वर्षीय बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।मृतका की पहचान सृजन राय के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जौनपुर के गौरा बादशाहपुर क्षेत्र के पचेवरा गांव की रहने वाली थी। वह प्रयागराज में किराए के कमरे में रहकर केपी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता चेन्नई में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।जानकारी के अनुसार, छात्रा दो दिन पहले ही घर से प्रयागराज आई थी। मंगलवार रात जब परिजनों ने उसे फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद मकान मालिक से संपर्क किया गया। मकान मालिक जब कमरे पर पहुंचे तो छात्रा को फंदे से लटका हुआ पाया गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।धूमनगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की, लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजन भी अभी आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के अनुसार, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।