
PARDARSHI VIKASH NEWS निवाड़ी कलां कस्बे में सोमवार सुबह बैंक ऑफ बड़ौदा के एक निजी कर्मचारी शेर सिंह पर अज्ञात लोगों ने कथित रूप से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनकी बाइक को कार से टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गए, और इसके बाद उनके साथ मारपीट की। घटना में शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले में इस्तेमाल की गई कार पर नंबर प्लेट नहीं थी, जिससे घटना के पीछे सुनियोजित साजिश की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।घायल शेर सिंह को परिजन एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।