news-details

बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस अलर्ट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो 

खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जटहां बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न बैंकों का थाना प्रभारी अभिनव मिश्रा ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बैंकों के अंदर एवं आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की और बैंक परिसर में मौजूद ग्राहकों तथा कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया।थाना प्रभारी ने बैंक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत दिखाई दी।