news-details

बांके बिहारी मंदिर के पास युवक से मारपीट का वीडियो वायरल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ महिला श्रद्धालु एक युवक के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान युवक के कपड़े भी फट गए।जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आई महिला श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंची थीं। दोपहर में पट खुलने का इंतजार करते समय 3 नंबर गेट के सामने गली में एक युवक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक के साथी ने महिलाओं से छेड़छाड़ की, जबकि दूसरा युवक वीडियो बना रहा था।महिलाओं का कहना है कि छेड़छाड़ करने वाला युवक मौके से भाग गया, जबकि वीडियो बना रहे युवक को पकड़ लिया गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।वायरल वीडियो में युवक कान पकड़कर माफी मांगता दिख रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।