
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में मारपीट और अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित सफिकुल ने 10 नामजद और 15–20 अज्ञात लोगों के खिलाफ 1 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित के अनुसार घटना 30 जून की रात करीब 9 बजे की है, जब कई लोग उनके औरंगाबाद जागीर स्थित घर पहुंचे और उनके बारे में पूछताछ की। इस दौरान उनकी पत्नी और बेटी ने बताया कि वह बाहर गए हैं। कुछ देर बाद जब सफिकुल घर लौटे तो आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट की।आरोप है कि उन्हें जबरन बाइक पर बैठाकर एक स्थान पर ले जाया गया, जहां लाठी-डंडों से पिटाई की गई। इस दौरान एक व्यक्ति ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए।बिजनौर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।