
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पदारथपुर अंचली गांव में छह दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ढेमा विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। AAP के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के ‘करो योग, रहो निरोग’ बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता परेशान है और मंत्री ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि छह रातों से बिजली न मिलने से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है।उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली संकट से खेती, बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।AAP ने चेतावनी दी कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो एक्सईएन कार्यालय तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।