
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
जामो थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। गौरा गांव निवासी अजय कुमार पासी बाजार से घर लौट रहा था। पूरब गौरा के कटारी मोड़ के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पोल से जा भिड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।