news-details

बिजली कटौती से लखनऊ में हाहाकार, सड़क पर उतरे लोग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से हालात बिगड़ गए हैं। पारा, सआदतगंज, सरोजनी नगर, राजाजीपुरम, चिनहट और जानकीपुरम समेत कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से लोग सड़क पर उतर आए। कई जगहों पर प्रदर्शन, रोड जाम और पावर हाउस घेराव की घटनाएं सामने आईं। पारा इलाके में लोगों ने बुद्धेश्वर चौराहे पर हंगामा करते हुए बिजली विभाग के जेई को घंटों रोककर रखा और उनकी गाड़ी के टायर पंक्चर कर दिए। वहीं उतरठिया, फैजुल्लागंज और जानकीपुरम पावर हाउस पर भी लोगों ने जमकर नारेबाजी की। कई इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंकने, तार टूटने और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। बिजली न होने से पानी का संकट भी गहरा गया है। दूसरी ओर, मरम्मत कार्य के दौरान लाइनमैनों के झुलसने और करंट लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं। बढ़ते विरोध के बीच बिजली विभाग ने दूसरे जिलों से अभियंताओं को लखनऊ बुलाया है और कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं।