news-details

बिजली कटौती और महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा में बिजली कटौती और बढ़ती महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा।सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर कर दी है और महंगाई से हर वर्ग परेशान है।सपा नेताओं ने जिले की बिजली व्यवस्था को भी बदहाल बताया। उनका कहना था कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता और किसान दोनों परेशान हैं। बिजली आपूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में मांग की गई कि जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को वापस लेकर जनता को राहत दी जाए। प्रदर्शन में भरथना विधायक राघवेंद्र सिंह गौतम समेत कई सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।