news-details

बिजली चोरी का बड़ा मामला पकड़ा गया

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बिजनौर क्षेत्र में एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रवर्तन दल की जांच में पाया गया कि एक शोरूम में ट्रांसफार्मर के मीटर से सीधे केबल जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था।अधिकारियों के अनुसार, जांच में करीब 10 किलोवाट की बिजली चोरी का खुलासा हुआ है। इस मामले में पवन पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभाग को आशंका है कि इसमें कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत भी हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है।बिजली विभाग ने बताया कि इस अभियान के दौरान शहर के अन्य इलाकों में भी बिजली चोरी के कई मामले सामने आए हैं। गोमती नगर, इंदिरा नगर, राजाजीपुरम, चौक और हुसैनगंज क्षेत्रों में कुल मिलाकर दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।