news-details

बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान वृद्धा ने एडीएम से लगाई गुहार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र के पुल मंडी मोहल्ला निवासी उषा देवी ने बिजली विभाग की कार्यशैली से परेशान होकर एडीएम (न्यायिक) दिनेश कुमार सिंह से शिकायत की है। उनका आरोप है कि करीब एक वर्ष से उनके घर की बिजली आपूर्ति बंद है, जबकि वह नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करती रही हैं।उषा देवी ने बताया कि उनके घरेलू विद्युत कनेक्शन पर विभाग ने पुराना मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा दिया था। इसके बाद मीटर में बिजली की आपूर्ति तो दिखाई देती रही, लेकिन घर में सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। कई बार शिकायत करने पर विभाग ने बकाया बिल बताकर 1500 रुपये जमा कराए, लेकिन राशि जमा करने के बावजूद बिजली बहाल नहीं की गई।पीड़ित महिला का कहना है कि लगातार विभाग के चक्कर लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे भीषण गर्मी में परिवार को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर बिजली आपूर्ति जल्द शुरू कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।एडीएम (न्यायिक) दिनेश कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।