news-details

बृजभूषण-राधेश्याम की मुलाकात से गरमाई सियासत

You can share this post!

 


 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर जनपद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह की खास मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। कार्यक्रम में दोनों नेताओं के बीच हुई गर्मजोशी भरी बातचीत और साथ दिखाई देने के बाद आगामी चुनाव को लेकर तरह-तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के बीच दिनभर इस मुलाकात की चर्चा होती रही। राजनीतिक जानकार इसे महज शिष्टाचार भेंट मानने के बजाय पूर्वांचल की राजनीति में संभावित नए समीकरणों और रणनीतिक संकेतों से जोड़कर देख रहे हैं। दोनों नेताओं की राजनीतिक पकड़ और प्रभाव को देखते हुए इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के बाद राजनीतिक हलकों में चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। खासकर पूर्वांचल में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के लिहाज से इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसका असर स्थानीय ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर की राजनीति में भी दिखाई दे सकता है।हालांकि, इस मुलाकात को लेकर अभी तक किसी भी नेता की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन दोनों दिग्गज नेताओं की एक साथ मौजूदगी ने विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों की राजनीतिक गतिविधियों को नई चर्चा दे दी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आगामी चुनाव में यह मुलाकात किस नए राजनीतिक संकेत में बदलती है।