news-details

बीज वितरण के लिए 11 मई को ई-लॉटरी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
वर्ष 2026-27 के लिए किसानों को सामान्य बीज और निःशुल्क दलहनी फसलों के बीज मिनीकिट वितरण हेतु 11 मई को ई-लॉटरी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम विकास भवन सभागार में शाम 4 बजे होगा।उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि जिन विकासखंडों में लक्ष्य से अधिक बुकिंग हुई है, वहां लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के जरिए किया जाएगा। वहीं कम बुकिंग वाले क्षेत्रों में पीओएस मशीन से बीज वितरण किया जाएगा।उन्होंने किसानों से अपील की है कि जिन लोगों ने बीज या मिनीकिट के लिए बुकिंग कराई है, वे ई-लॉटरी कार्यक्रम में शामिल हों।