news-details

बाइक पुलिया से टकरा

You can share this post!

 

pardarshi vikas news amethi 

रविवार की देर रात बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनिकेत सिंह (22) और सुजल सिंह (23) के रूप में हुई है। दोनों एक निमंत्रण में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। यहा हादसा शहर के बाईपास से पहले हुआ।थाना कोरारी क्षेत्र के पूरे रोशनी मजरे कोरारी गिरधरशाह निवासी अनिकेत सिंह (22) पुत्र पवन सिंह और सुजल सिंह (23) पुत्र दिनेश प्रताप सिंह पड़ोस में रहते थे। दोनों रविवार को बाइक से हथकिला गांव में निमंत्रण में शामिल होने गए थे। तिवारीपुर गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी पुलिया से जा टकराई।